Editor

जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग, राज्यमंत्री उमेश राय ने लिया मिड डे मील का स्वाद,देखें वीडियो…

Hamari sevaye

कोलकाता/हावड़ा। उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित हावड़ा हिंदी हाई स्कूल में मंगलवार को मुथूट फाइनेंस द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

VK Finance

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। बैग प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, मुथूट फाइनेंस के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यमंत्री उमेश राय ने विद्यालय में संचालित मिड डे मील योजना का निरीक्षण किया और बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन का स्वाद भी लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना था। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के लिए मुथूट फाइनेंस और राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment