Editor

वाराणसी: सुंदरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवक और 2 युवतियां पकड़ी गईं

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार सन फ्लॉवर अकेडमी के पास स्थित दीपक सिंह के घर में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने शनिवार को छापेमारी की।

VK Finance

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवकों और 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान कमरे से बड़ी संख्या में कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं। पुलिस सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment