Editor

श्याम किशोर सिंह का बयान: सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य, किसानों की समृद्धि पर जोर

Hamari sevaye

वाराणसी। श्याम किशोर सिंह ने एक बयान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर-मस्जिद विवाद पर रोक लगाने के फैसले को देश और समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के नौजवानों और विशेष रूप से किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

VK Finance

उनके अनुसार, किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है, तो किसानों की स्थिति सुधारनी होगी। उन्होंने जोर दिया कि किसानों की समृद्धि से देश में अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं और बेरोजगारों को फायदा होगा।

श्याम किशोर सिंह ने सरकारों से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन से जनता का विश्वास सरकार पर मजबूत रहेगा। उन्होंने इस दिशा में ठोस और पारदर्शी नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया। उनका मानना है कि किसान, रोजगार, और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर केंद्रित प्रयास ही देश को प्रगति की राह पर ले जा सकते हैं।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment