Editor

प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Hamari sevaye

प्रयागराज: हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

VK Finance

पवन यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

The Voice India — खबर वही, जो असर छोड़े।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment