Editor

भदोही में तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Hamari sevaye

भदोही, 25 अगस्त। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सवरपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा का पुत्र प्रियांशु विश्वकर्मा (15) कक्षा नौ का छात्र था। वह मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एक दूसरा बच्चा भी डूबने की स्थिति में आ गया। दोनों साथियों को डूबते देख उनके अन्य साथी घबराकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में जाल डालकर किशोर की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद प्रियांशु को तालाब से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पानी में डूबे रहे दूसरे बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, और गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलने पर चौरी थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment