Editor

भिखारीपुर तिराहे पर मिले शव की पहचान हुई

वाराणसी।शुक्रवार की देर शाम को भिखारीपुर तिराहे पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था,जिसकी पहचान सीआरपीएफ के जवान मनजीत उर्फ सोनी 33 वर्ष के रूप में हुई।
बरेका चौकी प्रभारी सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को लगभग साढ़े नौ बजे रात में सूचना मिली कि भिखारीपुर तिराहे पर शव पड़ा है।सूचना पर पहुचे तो एक अज्ञात लगभग 33 वर्षीय युवक पीले रंग का टी शर्ट व काले रंग की पैंट पहना औंधे मुंह पड़ा था।उसकी जांच की गई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
उसके पैंट के बाएं जेब मे मिले मोबाईल से एक फोन नम्बर पर फोन किया गया तो पता चला कि यह मोबाईल मनजीत उर्फ सोनी का है।वह चंदौली में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।वह मकदूमपुर कोतवाली अकबरपुर जिला अम्बेडकर नगर का मूल निवासी है।
शनिवार को उसके परिजन और सीआरपीएफ के लोग पहुचकर शिनाख्त किये।पुलिस ने रविवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।वह ककरमत्ता स्थित एक निजी चिकित्सालय में कुछ कम से आया था।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment