Editor

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर: ठेकेदार राम नरेश राय को अपराधियों ने मारीं पांच गोलियां, मौके पर मौत

Hamari sevaye

हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी नया टोला में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राम नरेश राय की अपराधियों ने नजदीक से ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही राम नरेश राय की मौके पर ही मौत हो गई।

VK Finance

बताया जा रहा है कि राम नरेश राय रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। आमतौर पर उनके साथ करीब 5 से 6 लोग भी सुबह की सैर पर रहते थे, लेकिन गुरुवार को वह अकेले ही निकले थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और लगातार पांच गोलियां दाग दीं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment