
पूर्वी और मध्य यूपी में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी

बढ़ी नमी और तापमान के कारण हीट इंडेक्स में इजाफा होगा
पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों तक ही बारिश सीमित रहने की संभावना है
सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से मानसून कमजोर रहेगा
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के प्रभाव से मौसमी द्रोणी दक्षिण की ओर खिसक गई है
लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं
हालांकि सोमवार या मंगलवार से प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने और बारिश बढ़ने की संभावना है