Editor

एयर शो का ट्रेलर भारी पड़ा, तैयारी के नाम पर आधा शहर ब्लॉक – जगह-जगह बैरिकेडिंग से जनता त्राहि-त्राहि

Hamari sevaye

वाराणसी -बनारस में होने वाले ऐतिहासिक एयर शो से पहले ही जमीन पर जाम का शो शुरू हो गया है। एयर शो की तैयारियों के चलते जिला प्रशासन ने शहर के कई वीआईपी और मुख्य मार्गों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स और प्रशासन की टीम ने दशाश्वमेध, गोदौलिया, लंका, कैंट और लहरतारा , चौकाघाट ब्रिज, राजघाट की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। कई जगहों पर तो पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है, जिसके बारे में आम लोगों को पता ही नहीं है। इस अचानक की गई ब्लॉकिंग से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मरीजों को हो रही है। लोगों को 10 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटा लग रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा वाले भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, बिना बताए सुबह-सुबह बैरिकेड लगा दिया। न कोई सूचना, न कोई वैकल्पिक रास्ते का बोर्ड। हम दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि एयर शो में सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। कुछ घंटों में स्थिति सामान्य हो जाएगी और लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी गई है।लेकिन सवाल यह है कि क्या एक बड़े आयोजन की तैयारी के लिए आम जनता को इस तरह परेशान करना जायज है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment