Editor

मड़ौली में बन्द मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Hamari sevaye

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली इलाके में चोरों ने बन्द मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मड़ौली निवासी अनिल गौतम के घर में बीती रात पानी नहीं आने के कारण उनकी पत्नी उषा देवी अपनी बहन संगीता देवी के घर चली गई थीं। सुबह करीब छह बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी अलमारी और बक्सों की तलाशी लेने पर चोरी की घटना का पता चला।
पीड़िता उषा देवी ने बताया कि उसके पति सऊदी में नौकरी करते हैं और चोर घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और करीब 25 हजार रुपये नकद उठा ले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment