Editor

गोपीगंज में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Hamari sevaye

घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
भदोही

गोपीगंज। गोपीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में चोरी गए ईयरबड्स की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड निवासी अभिषेक मोदनवाल ने शनिवार को अपने घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और ईयरबड्स चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गोपीगंज पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल मोदनवाल निवासी काजी हाउस और चांद बाबू निवासी कोइरान मोहल्ला, गोपीगंज के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 5 सितंबर को चोरी किए गए सामान में से मोबाइल फोन और दो ईयरबड्स को एक व्यक्ति को 1,100 रुपये में बेच दिया था। पुलिस उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाकर बाकी सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम ध्यान यादव, उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सुनील वर्मा और कांस्टेबल मनोज कुमार यादव शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment