Editor

विवाहिता की मौत पर मचा हंगामा, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव कब्जे में लिया

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

चौरी, भदोही। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ससुरालीजन शव को अंतिम संस्कार के लिए भोगांव घाट ले जा रहे थे। इसी बीच मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और बेटी की मौत की सूचना समय पर नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि मानिकपुर निवासी शिवकुमार गौतम की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी प्रभु शंकर गौतम की पुत्री पूजा उर्फ अंजनी गौतम से हुई थी। परिजनों के अनुसार पूजा गर्भवती थी। करीब 15 दिन पहले उसका गर्भपात हो गया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की मौत की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मानिकपुर पहुंचे तो ससुरालीजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इस पर मायके वालों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच की मांग की।
मृतका के पिता की ओर से चौरी थाने में तहरीर दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नथुनी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रास्ते में ही कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए ज्ञानपुर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment