Editor

श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर भदोही में रहेगी कड़ी सुरक्षा, डीएम ने अधिकारियों को सौंपे जिम्मेदारी

Hamari sevaye

मंदिरों में सफाई, रोशनी, मेडिकल टीम और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 4 सितंबर 2026 को होने वाले जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से पूरे कर लिए जाएं। तहसीलों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को मंदिरों, पूजा स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी कूड़ा या जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों और आयोजन स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं कराने को कहा गया।
पर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख आयोजन स्थलों पर जरूरत के अनुसार मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, अग्निशमन विभाग को मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिरों में पूजा-अर्चना, झांकियों, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करते हुए पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment