कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी से बिहार के बीच अवैध शराब तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वाराणसी को अपना बेस बनाकर लंबे समय से बिहार में शराब सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि टकटकपुर में किराए के मकान में रहकर यह गिरोह सक्रिय है।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई है, जिसे बिहार भेजने की तैयारी थी। पूछताछ में तस्करों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे नेटवर्क के और सदस्यों तक पहुंचने की उम्मीद है।
पुलिस अब इस पूरे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में जुट गई है।