Editor

UP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय हटे, आराधना मिश्रा मोना बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष

Hamari sevaye

नई दिल्ली/लखनऊ, 02 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाते हुए रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

VK Finance

AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से ये नियुक्तियां की हैं –

नई टीम:

  • अध्यक्ष – श्रीमती आराधना मिश्रा मोना
  • कार्यकारी अध्यक्ष – श्री इमरान मसूद
  • सीनियर उपाध्यक्ष – 1. श्री देवेन्द्र निषाद, 2. श्री आलोक प्रसाद

पार्टी ने निवर्तमान PCC अध्यक्ष श्री अजय राय के योगदान की सराहना की है।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता (Leader of Congress Legislature Party) नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment