Editor

लखनऊ में बनेगा उत्तर प्रदेश का नया हाईटेक विधानभवन

Hamari sevaye

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के नए विधानभवन का भव्य सपना जल्द साकार होने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की लगभग 200 एकड़ जमीन पर करीब 5200 करोड़ रुपये की लागत से नया विधानभवन प्रस्तावित है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कमल के फूल के आकार का अनूठा वास्तुशिल्पीय डिजाइन होगा। ऊपर से देखने पर पूरा भवन कमल की पंखुड़ियों जैसा दिखाई देगा। भवन के मध्य भाग में विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही होगी, जबकि चारों ओर प्रशासनिक और सहायक इकाइयां विकसित की जाएंगी। यह डिजाइन आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय प्रतीकात्मकता का भी प्रतीक बनेगा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment