Editor

वाराणसी के कराटे खिलाड़ी राजीव प्रसाद राजभर का चयन 8वीं वर्ल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ

Hamari sevaye

सात जून को बैंकाक, थाईलैंड के रायल थाई आर्मी क्लब में होगी आयोजित

VK Finance

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। चैंपियनशिप का उद्घाटन इंडोनेशिया के महाराजाधिराज महामहिम किंग सान्यविजया नटकुसुमाह द्वारा महारानी, राजकुमारों, राजकुमारियों तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शाही परिवारों की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं विशेष थाई मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।
भारत के लिए यह गर्व का क्षण होगा जब राजीव प्रसाद राजभर को चैंपियनशिप के दौरान स्वयं किंग द्वारा “इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा।
राजीव प्रसाद राजभर ने इससे पहले थाईलैंड और इंडोनेशिया में आयोजित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और वाराणसी का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व में राजीव प्रसाद राजभर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाए दी थीं। राजीव अक्सर कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रोत्साहन उनकी खेल यात्रा में प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है।
राजीव प्रसाद राजभर ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है और वे बैंकॉक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश एवं भारत का पूरा खेल जगत राजीव प्रसाद राजभर को इस प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए शुभकामनाएँ दे रहा है। उनकी सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment