Sanjay Singhy

पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा दिन का तापमान

Hamari sevaye

वाराणसी-पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही सक्रिय होगा। इसके चलते तेजी से ठंड बढ़ेगी। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं गलन और कोहरा का प्रभाव भी बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। गुरुवार को तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में मात्र 11 डिग्री का फर्क रहा। दिन में पछुआ हवा का असर रहा। इससे लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। सुबह के वक्त धुंध के चलते विजिबिलिटी घट गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जल्द सक्रिय होगा। इसके चलते तेजी से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ सकती है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment