Editor

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Hamari sevaye

बेटे के जन्म की खुशी के बाद परिवार में छाया मातम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। सुरियावां कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
रामबाग, सुरियावां निवासी विमल की पत्नी प्रियंका को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, प्रियंका ने सामान्य प्रसव के जरिए बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना के संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। महिला की मौत के बाद नवजात बेटे की किलकारी के बीच परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment