Editor

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Hamari sevaye

सज-धजकर पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचीं महिलाएं,

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। हरतालिका तीज का पर्व सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सज-धजकर हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिरों में पहुंचीं। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के आनंद नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, भरत पैलेस चौराहा स्थित महादेव मंदिर, मर्यादपट्टी के हरि मंदिर, नर्मदेश्वर शिव मंदिर और छीतनी तालाब सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने समूह में पूजा-अर्चना करने के साथ हरतालिका तीज की कथा सुनी। मंदिरों में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूजा के दौरान महिलाओं ने माता पार्वती के भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए किए गए कठोर तप और व्रत की कथा सुनी। कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की।
आचार्य राहुल पाण्डेय ने बताया कि हरतालिका तीज पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और सुखी दांपत्य जीवन का प्रतीक पर्व है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और परिवार में समृद्धि की कामना पूरी होती है।
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद महिलाएं व्रत का पारण करती हैं।पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

खबर को शेयर करे

Leave a Comment