Editor

महिला का मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी बरामद

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

औराई, भदोही। औराई हरिजन बस्ती के पास महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 2175 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को औराई हरिजन बस्ती के पास खड़ंजा सड़क पर एक महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार युवक मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया था। महिला की शिकायत पर थाना औराई में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
9 सितंबर 2026 को औराई-मिर्जापुर रोड से हरिजन बस्ती की ओर जाने वाली खड़ंजा सड़क पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान नीरज बिंद पुत्र रामसागर बिंद, निवासी बसही, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि छीना गया मंगलसूत्र मीरजापुर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति को 13 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस का कहना है कि मंगलसूत्र बेचकर मिले रुपये का कुछ हिस्सा उसने खाने-पीने और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया, जबकि तलाशी में मिले 2175 रुपये उसी रकम में से बचे हुए थे।
पुलिस ने आरोपी के पास से 2175 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मंगलसूत्र खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध सेतांशु शेखर पंकज, हेड कांस्टेबल शेषनाथ वर्मा और कांस्टेबल रामजी शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment