Editor

किशोर का पीछा करते समय गहरे गड्ढे में गिरा युवक, डूबने से मौत

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही। औराई थाना क्षेत्र के गिर्दबड़ागांव में शनिवार को पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, गिर्दबड़ागांव निवासी अजय उर्फ नान्हक सरोज अपने तीन साथियों के साथ टेंपो का टायर लेकर पंचर बनवाने निकला था। रास्ते में उसने शराब पी। इसके बाद वह एक साथी के साथ बाइक से डोमैयला मार्ग की ओर चला गया।
बताया गया कि डोमैयला मार्ग पर नहर के पास एक किशोर मछली पकड़ रहा था। किसी बात को लेकर अजय और किशोर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि किशोर द्वारा गाली देने पर अजय उसका पीछा करने लगा। बचने के लिए किशोर नहर में कूद गया। इसी दौरान उसका पीछा करते हुए अजय नहर की पटरी के किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर गया और पानी में डूबने लगा।
किशोर ने घटना की जानकारी अजय के साथियों को दी। दोनों साथी मौके पर पहुंचे और पानी में उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अजय को पानी से बाहर निकाला गया।
इसके बाद उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) औराई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment