Editor

वाराणसी में गोलीकांड: इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Hamari sevaye

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के अखरी स्थित सौरव विहार कॉलोनी के पास बीती रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान जितेंद्र सिंह (पुत्र लालचंद) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

VK Finance

सूचना मिलते ही रोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की पीठ में गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।

पुलिस ने रातभर मामले की निगरानी की, लेकिन आज सुबह उपचार के दौरान जितेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment