

उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चित्रांशू यादव (27) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 146/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।