

उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। छात्राओं ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनके इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।