

विकास भवन सभागार में रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित
उन्नाव। विकास भवन सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की, जबकि सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने जनपद की पांच रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय की राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस योजना का लाभ जनपद के बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत 6148 रसोइयों को मिलेगा।
वहीं लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की 11 रसोइयों को सम्मानित किया गया, जिसमें उन्नाव के सफीपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल ओ