Editor

चोरी के मामले में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, मोबाइल और 2200 रुपये बरामद

Hamari sevaye

उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2200 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को उदयकान्त वाजपेयी निवासी मोहारी बाग, सिविल लाइन, उन्नाव ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी शिक्षण संस्था के गेट का ताला तोड़कर कैमरे, डीवीआर, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, जरूरी कागजात, एटीएम कार्ड और ओप्पो कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ कांशीराम सुधापुरम मोड़ के पास से आरोपी आकाश पुत्र रामशरन सविता, निवासी देवगांव थाना सफीपुर, हाल निवासी पूरन नगर, थाना कोतवाली सदर, उम्र करीब 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया

खबर को शेयर करे

Leave a Comment