Editor

बनारस के सोनू सूद कहे जाने वाले कुलदीप द इंडियन Acts हीरो अवार्ड से किया गया सम्मानित

.varanasi, Varanasi breaking news, Varanasi khabar, Varanasi latest news, Varanasi news, बनारस के सोनू सूद कहे जाने वाले कुलदीप द इंडियन Acts हीरो अवार्ड

Hamari sevaye

बनारस के सोनू सूद कहे जाने वाले कुलदीप द इंडियन Acts हीरो अवॉड से किया गया सम्मानित

VK Finance


वाराणसी।लोहता थानाक्षेत्र के भिटारी के मूल निवासी और टेंट हाउस कारोबारी कुलदीप कन्नौजिया ने अपने कार्य से औरों के लिए मिसाल पेश की है।कुलदीप ने रक्तदान कर न सिर्फ अब तक कई कुलों के दीपक को बुझने से बचाया है बल्कि कई गरीब कन्याओं का व्याह कर कन्यादान जैसा पुनीत कार्य भी किया है।कुलदीप बताते हैं कि
वैसे तो बेटियां हर घर का चिराग होती हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों या अन्य किसी समस्या के चलते बेटियों का विवाह करना मुश्किल हो जाता है,ऐसे में उन्हें यह नेक कार्य करना अच्छा लगता है।बताया कि
किसी और की जान बचाने के लिए रक्तदान करना भी उन्हें बहुत सुकून देता है।कुलदीप के इन सराहनीय कार्यों के लिए कई संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं।अब तक कुलदीप को द इंडियन रियल हीरो अवॉर्ड, पूर्वांचल गौरव सम्मान व काशी रक्तविर काशी गौरव अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment