Editor

बाबा रामदेव का बृजभूषण और कंगना पर तीखा पलटवार, बोले- ‘ओछी सोच वालों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं’

Hamari sevaye

करनाल। योग गुरु बाबा रामदेव ने करनाल दौरे के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सोच ओछी और घटिया है, उनके बारे में वह कुछ कहना नहीं चाहते। रामदेव ने कहा कि उन्होंने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में काम किया है और पतंजलि के उत्पादों की गुणवत्ता की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं में जांच कराई जाती है। उन्होंने कहा कि ऊंची बातें करने वाले और घटिया बयान देने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया देना उनके लिए उचित नहीं है।

VK Finance

बाबा रामदेव ने देश में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की जरूरत बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा आंदोलन शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए होना चाहिए। उन्होंने ‘वन नेशन, वन एजुकेशन’ और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पैरवी की।

रामदेव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में शिक्षकों का काफी समय खर्च हो जाता है, जिसके बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाते हैं।

उन्होंने अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में भी बदलाव की जरूरत बताई। रामदेव के मुताबिक, देश में भारतीय संस्कृति और स्वदेशी सोच का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment