Editor

भगवंतनगर-बारा मार्ग पर 18 माह से अधूरी पड़ी पुलिया, नई सीसी रोड भी बनी बेकार

Hamari sevaye

उन्नाव। भगवंतनगर-बारा मार्ग पर नगर पंचायत भगवंतनगर के वार्ड नंबर-1 (पतारी) में पुलिया पिछले करीब 18 महीनों से ध्वस्त पड़ी है। मानसून शुरू होते ही पुलिया के आसपास कीचड़ और जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

VK Finance

करीब डेढ़ साल पहले पुलिया की हालत बेहद जर्जर होने के कारण नगर पंचायत प्रशासन ने इसे जेसीबी से तुड़वा दिया था। आवागमन जारी रखने के लिए ह्यूम पाइप डालकर मिट्टी भर दी गई थी। उस समय जल्द ही पक्की पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 18 महीने बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका।

अधूरी पुलिया के आगे बना दी सीसी रोड

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस मार्ग पर पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है, उसी के आगे हाल ही में नई सीसी सड़क बना दी गई। लोगों का कहना है कि जब मुख्य पुलिया ही पक्की नहीं है तो नई सड़क का पूरा लाभ राहगीरों को नहीं मिल पा रहा है।

बारिश में बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद पुलिया के आसपास भारी कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है। गड्ढों और जलभराव के कारण बाइक और साइकिल सवारों के

खबर को शेयर करे

Leave a Comment