Editor

विकसित भारत यात्रा का आज दो वार्डो में लगा कैम्प, नगर निगम, वाराणसी द्वारा कराया गया कैम्प का आयोजन

Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi latest news, विकसित भारत यात्रा का आज दो वार्डो में लगा कैम्प

Hamari sevaye

विकसित भारत यात्रा का आज दो वार्डो में लगा कैम्प, नगर निगम, वाराणसी द्वारा कराया गया कैम्प का आयोजन

VK Finance

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज वरूणापार जोन स्थित वार्ड पाण्डेयपुर एवं वार्ड खजुरी में आज विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा कैम्प लगाया गया था, जहॉ कैम्प में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपस्थित 453 लोगों में 213 लोगों को लाभान्वित किया गया तथा 240 लोगो को आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग स्क्रीनिंग तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। आपूर्ति विभाग के द्वारा कुल 17 लोगों को लाभान्वित व जानकारी दी गयी, खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा कुल 13 लोगों को लाभान्वित किया गया, नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के द्वारा कुल 56 लोगों को लाभान्वित किया गया तथा उन्हे योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गयी, समाज कल्याण विभाग के द्वारा 14 लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गयी। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा 35 लोगों को लाभान्वित किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प में आज मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, जोनल अधिकारी वरूणापार श्री इन्द्र विजय, परियोजना अधिकारी डूडा, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी इत्यादि अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment