Editor

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹20,771

Hamari sevaye

उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में पूरी रकम वापस करा दी। आदर्श नगर निवासी अमन कुमार के खाते से 6 अगस्त 2026 को एक अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद अचानक ₹20,771 कट गए थे।

VK Finance

रकम कटने की जानकारी होने पर अमन कुमार ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम को ट्रेस करने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद साइबर फ्रॉड की गई पूरी ₹20,771 की धनराशि 23 अगस्त को पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की तत्परता के प्रति आभार जताया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment