Editor

सीएम योगी ने वर्चुअल की लाभार्थियों से बात; बोले- जहां मोदी जी की गारंटी वैन पहुंचे, वहां लोग गाजे-बाजे से करें स्वागत

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, सीएम योगी ने वर्चुअल की लाभार्थियों से बात;

Hamari sevaye

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत गांव-गांव और नगर-नगर पहुंच रही ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ को हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक कहा है।
मंगलवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ 4 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा, जिस भी गांव में/नगर में मोदी जी की गारंटी वैन पहुंचे, वहां स्थानीय लोग गाजे-बाजे के साथ स्वागत करें। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह मोदी जी की गारंटी वैन के पास आएं। ‘अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाएं।
लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह औरों के लिए प्रेरणास्पद होगा। जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, निशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हों, उन्हें वैन के पास लाएं और तत्काल योजना से लाभान्वित कराएं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment