Editor

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर 1.42 करोड़ की साइबर ठगी, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Hamari sevaye

चंदौली। साइबर थाना चंदौली पुलिस ने देशभर में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह “सत्कार निधि लिमिटेड” समेत अन्य फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। जांच में विभिन्न राज्यों से दर्ज 16 साइबर शिकायतें सामने आई हैं तथा करीब 1.42 करोड़ रुपये की संदिग्ध धनराशि होल्ड कराई गई है।

VK Finance

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से संपर्क कर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क के नाम पर रुपये जमा कराते थे। तकनीकी जांच के बाद चंदौली स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी कर विरेन्द्र कुमार, आशीष पटवा और सोनी को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 सीपीयू, 3 मॉनीटर, 350 पासबुक, 3 फर्जी आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, 11 मोहरें, 21 रजिस्टर, ब्लैंक चेक तथा बैंकिंग लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगाई जाती थी और आरोपी 1.5 प्रतिशत कमीशन काटकर शेष धनराशि अन्य सहयोगियों के माध्यम से ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment