Editor

मडुवाडीह में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 48 हजार रुपये

वाराणसी।मडुवाडीह के सरकारीपुरा निवासी मनीष भारद्वाज ने बताया कि उसके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना का 50 हजार रुपया आया था। 31 जनवरी की शाम को मडुवाडीह त्रिमुहानी स्थित हिटाची एटीएम मशीन से 2 हजार रुपये निकालने गया था। वे मशीन से रुपये निकालने ही लगा था, इतने में एक युवक उसके पीछे एटीएम कक्ष में घुस आया।मनीष ने बताया कि मशीन के जरिए कैश निकल नहीं रहा था। इसपर उसने पीछे खड़े युवक से मदद मांगी। शातिर युवक ने उसकी मदद के बहाने उसका कार्ड पकड़ा 2 हजार रुपये भी निकालकर दिया और चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर उसे वापस कर दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment