
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के डहरौली गांव में बुधवार को जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घर की कमजोर और जर्जर दीवार अचानक गिर पड़ी, जिसके मलबे में महिला दब गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।