Editor

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Hamari sevaye

चंदौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लाग्हें के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के तहत थाना नौगढ़ पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में की गई।

VK Finance

घटना विवरण:
दिनांक 24 सितंबर 2024 को थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने सेमराकुशही से अमृतपुर जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन (रजि0 नं0 DL1LAE4794) को रोका। ड्राइवर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन से तीन प्लास्टिक की बोरियों में कुल 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 650 रुपये नकद और एक मोबाइल भी बरामद हुआ।

अभियुक्तों की पहचान:

  1. नागेन्द्र कुमार (32 वर्ष), निवासी नगलारुंध, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस, उत्तर प्रदेश।
  2. श्रवण कुमार (19 वर्ष), निवासी डुमरकोन, थाना अघौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार।

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे भभुआ, बिहार से गांजा खरीदकर मथुरा और हाथरस में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है और वे अपने गिरोह के माध्यम से इस तस्करी में संलिप्त हैं।

बरामदगी:

  • 85.220 किलोग्राम गांजा
  • 650 रुपये नकद
  • बोलेरो पिकअप वाहन (DL1LAE4794)

अभियुक्तों के खिलाफ थाना नौगढ़ में मु0अ0सं0 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम:
थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment