Editor

उत्तरप्रदेश को मिला नये मुख्यसचिव

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा.

VK Finance

उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसर मनोज सिंह को मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर पहले दुर्गा शंकर मिश्र कार्यरत थे, लेकिन उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज दुर्गा शंकर मिश्र के कार्यकाल का आखिरी दिन है।

मनोज सिंह का प्रशासनिक करियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है और उनके कार्यशैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा सराहा है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवा दी है और अपनी कुशलता से प्रशासनिक कार्यों को बखूबी निभाया है। उनके इस अनुभव और योग्यता के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार, मनोज सिंह आज दोपहर में मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उनके इस नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और कुशलता की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार को विश्वास है कि मनोज सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment