Editor

स्मार्ट मीटर से जनता को लूटने के विरोध में सपा महिला सभा का एमडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को लूटने एवं मनमानी तरीके से कार्यवाही करने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते आदरणीय श्रीमती रीबू श्रीवास्तव 390 कैंट विधानसभा प्रभारी, महानगर अध्यक्ष महिला सभा संगीता पटेल, जिला अध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में महिला सभा वाराणसी पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड एमडी कार्यालय भिखारीपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया।विद्युत विभाग चीफ श्री राकेश कुमार जी को ज्ञापन सौप कर यह मांग की गई की स्मार्ट मीटर तत्काल हटाया जाए और जनता से स्मार्ट मीटर के नाम पर जो वसूली की गई है उसको वापस किया जाए।श्रीमती रीबू श्रीवास्तव द्वारा कहा गया कि जब केंद्र सरकार द्वारा 18885 करोड़ रुपए की धनराशि स्मार्ट मीटर की खरीदारी के लिए निर्धारित किया गया तो प्रदेश सरकार द्वारा 27 342 करोड रुपए का टेंडर निकालकर जनता पर लगभग 9000 करोड रुपए का अतिरिक्त भार क्यों डाला गया। यह जनता की सरकार है या अडानी अंबानी की। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल जी द्वारा अपने संबोधन में लाल आंख दिखाने की बात करने वाले चीन के ही स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूस रहे हैं। भाजपा का स्मार्ट मीटर पीटी उषा से भी तेज भाग रहा है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहती हूं कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले क्या देश के कानून से ऊपर हैं, जब केंद्रीय मंत्री और भारत का सर्वोच्च न्यायालय यह कह रहा है कि बिना उपभोक्ता के सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकते तो किसके आदेश से स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिस गरीब को मनरेगा में 100 दिन रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है उससे कहा जा रहा है कि पहले रिचार्ज करो फिर इस्तेमाल करो। मैं जानना चाहती हूं कि जब यही स्मार्ट मीटर महाराष्ट्र में ₹2600 और राजस्थान में 2500 रुपए में उपभोक्ताओं को दिए गए तो राम राज्य की सरकार में 6016 रुपए की वसूली उपभोक्ताओं से क्यों की गई या स्मार्ट मीटर नहीं,भाजपा की लूट मशीन है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्री मनीष यादव, पार्वती कन्नौजिया, प्रियांशु यादव,रीना यादव, यासमीन खान, पायल जैसवाल, निशा शर्मा, मीरा मिश्रा, सीमा गुप्ता, प्रमिला यादव,मंजू देवी, सुशील विश्वकर्मा, संजय यादव, राजेश यादव, राजू साहनी, कासिम, विजय जायसवाल, कमलेश यादव, रितिका सेठ, अमिता पटेल, रानी पटेल, संगीता शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मनोज चौरसिया आदि लोग शामिल

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment