Editor

ठंड से राहत पाने हेतु ग्राम प्रधान ने गरीब असहायों को बाटा कंबल

Hamari sevaye

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहनसराय स्थित अपने आवास पर ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने गुरुवार को सुबह 10 बजे कड़ाके की ठंड व शीतलहर से राहत पाने हेतु गांव के वृद्ध, विधवा, विकलांग सहित अन्य गरीब असहायों को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर गरीब असहायों के चेहरे पर मुस्कान छा गए। गांव वालों ने ग्राम प्रधान के इस अनोखी पहल का सराहना किया।ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने से बढ़कर है। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्रभान पटेल,प्रीति वर्मा, मुन्ना लाल यादव, कोटेदार राजकमल गुप्ता, डॉ.राजेश पटेल, रामधनी यादव, अमलेश मिश्रा, विनोद कुमार वर्मा, संजय यादव,राजेश गुप्ता, दिलीप यादव, संजय पटेल, राजाराम उर्फ लाची यादव, संतोष पटेल, राजकुमार वर्मा, पिंटू पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment