Editor

पहाड़ों पर बर्फ़बारी ने बनारस में बढ़ाई ठंड, शीतलहर से बचने को लोग ले रहे अलाव का सहारा

वाराणसी। पहाड़ों पर हो रही पर बर्फबारी के कारण वाराणसी समेत यूपी के कई जनपदों में गलन का सितम जारी है। बनारस में मौसम की आंख मिचोली चल रही है। कभी धूप, कभी छांव तो कभी गलन से जनजीवन अस्तव्यस्त है। मौसम की इसी आंख मिचोली के बीच गलन से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह और रात तो छोड़िए, दिन में भी गलन से राहत नहीं मिल रही है।

VK Finance

बढ़ते शीतलहर और गलन के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन व नगर निगम के ओर से जगह-जगह अलाव और रेन बसेरे की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गई है। जब इस संदर्भ में यात्रियों ने बताया कि यहां ठंड काफी ज्यादा है। इसके लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

झारखण्ड से आए यात्री मुकेश ने कहा कि बनारस में ठंड काफी ज्यादा महसूस हो रही है। इसके लिए कई जगहों पर अलाव जल रहे हैं। हालांकि इससे कुछ ही राहत मिल पा रही है। अभी शहर में कई मुख्य जगहों पर अलाव जलने बाकी हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment