के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिल्याबाई मोहल्ले में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा के दौरान अचानक आग लग गई। घटना के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में हुई, जहां पृथ्वी साहनी और गोपाल साहनी के घर में कपूर से आरती करते समय उठी लपटों ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती के दौरान तेज लपट उठने से कमरे में रखी पूजा सामग्री ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग फैलने लगी। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण शुरुआती समय में स्थिति नियंत्रण से बाहर रही।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की कमी पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।