Editor

बंगाल में टीएमसी नेताओं के ‘बुरे दिन’! अभिषेक के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला!

Hamari sevaye

रंजीत सिंह कोलकाता

VK Finance

बंगाल में चुनाव बाद टीएमसी के खिलाफ जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक बनर्जी के बाद अब हुगली के श्रीरामपुर में सांसद कल्याण बनर्जी भी जन-आक्रोश का शिकार हुए हैं।

आज जब कल्याण बनर्जी एक पुलिस थाने के बाहर पहुंचे, तो स्थानीय भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। विरोध के बीच उन पर हमला हुआ और हर तरफ ‘चोर-चोर’ के नारों की गूंज सुनाई दी। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा बलों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे TMC के कर्मों का फल बता रहे हैं!

खबर को शेयर करे

Leave a Comment