
रंजीत सिंह कोलकाता

बंगाल में चुनाव बाद टीएमसी के खिलाफ जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक बनर्जी के बाद अब हुगली के श्रीरामपुर में सांसद कल्याण बनर्जी भी जन-आक्रोश का शिकार हुए हैं।
आज जब कल्याण बनर्जी एक पुलिस थाने के बाहर पहुंचे, तो स्थानीय भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। विरोध के बीच उन पर हमला हुआ और हर तरफ ‘चोर-चोर’ के नारों की गूंज सुनाई दी। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा बलों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे TMC के कर्मों का फल बता रहे हैं!