Editor

मालगोदाम रोड पर जुआ खेलते आठ लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश बरामद

Hamari sevaye

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

VK Finance

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि मालगोदाम रोड स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपु कुमार, सूरज सोनकर, आशुतोष पाठक, संजय कुमार चौरसिया, गयासुद्दीन खान, कुंदन कुमार, शनी सेठ और संजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

कार्रवाई के दौरान मौके से जुए में प्रयुक्त 240 रुपये नकद, आरोपियों की तलाशी से 2,790 रुपये तथा ताश की दो खुली गड्डियां बरामद की गईं। इस संबंध में सिगरा थाने में मुकदमा संख्या 228/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियान में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा समेत पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment