Editor

नव नियुक्त सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर रहेगा जोर

जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: डॉ. मुकेश कुमार

Hamari sevaye

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के तहत नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को वाराणसी में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

VK Finance

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जनपद के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोगों की रोकथाम तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा और निगरानी की जाएगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त सीएमओ का स्वागत किया और जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment