Editor

उन्नाव: जमीनी विवाद में 7 साल की मासूम की मौत, लाठी-डंडों से हमले में गई जान

Hamari sevaye

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 7 वर्षीय मासूम रेश्मा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

VK Finance

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर परिवार के ही चाचा और उसके बेटे रिजवान से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान चाचा और उसके बेटे ने लाठी-डंडों से रेश्मा सहित परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रेश्मा के सिर पर डंडे से गंभीर चोट लग गई।

परिजनों ने घायल मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रेश्मा ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment