Editor

खाटू श्याम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, मंगला आरती के समय मचा हड़कंप

Hamari sevaye

गंगापुरसिटी/सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर और नवगठित गंगापुरसिटी जिले में मानसून ने इन दिनों उग्र रूप ले लिया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान गंगापुरसिटी के प्रसिद्ध कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

VK Finance

शनिवार तड़के मंगला आरती के समय अचानक मंदिर के ऊपरी हिस्से यानी गुंबद पर तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर दहल उठा।

घटना के वक्त मंदिर में ‘हारे के सहारे’ खाटू श्याम के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरती की तैयारी चल रही थी और श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े थे। तभी अचानक बिजली गिरने की तेज आवाज से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

तेज धमाके के बाद श्रद्धालु और पुजारी सहम गए तथा कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बारिश और आकाशीय बिजली के बीच हुई इस घटना ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को बुरी तरह डरा दिया।

फिलहाल घटना से जुड़े नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment