
लखनऊ/वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने आज 26 अक्टूबर 2026 को प्रदेश कार्यसमिति 2026 के स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में कुल 134 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में काशी के दिग्गज:
- मा. श्री नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) – वाराणसी
- डॉ. मुरली मनोहर जोशी – प्रयागराज
- श्री केशव प्रसाद मौर्य – प्रयागराज
- डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय – चन्दौली
- श्री ओमप्रकाश सिंह – मिर्जापुर
विशेष आमंत्रित सदस्यों में वाराणसी/काशी क्षेत्र से:
- क्रम 15 – श्री अनिल राजभर (मंत्री, उ0प्र0 सरकार) – वाराणसी
- क्रम 32 – श्री रविन्द्र जायसवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) – वाराणसी
- क्रम 34 – श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) – वाराणसी
- क्रम 112 – श्री नीलकंठ तिवारी (विधायक) – वाराणसी
- क्रम 113 – श्री सौरभ श्रीवास्तव (विधायक) – वाराणसी
- क्रम 85 – डॉ. विनोद कुमार बिंद (सांसद) – भदोही
इसके अलावा काशी क्षेत्र से हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर सोनकर, सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, साधना सिंह जैसे सांसदों और कई विधायकों को भी जगह मिली है।
पार्टी ने सभी क्षेत्रों – काशी, गोरखपुर, अवध, ब्रज, पश्चिम, कानपुर को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया है।