Editor

मतगणना 25 अक्टूबर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

Hamari sevaye

वाराणसी। यातायात पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी द्वारा दिनांक 25.10.2026 को खण्ड स्नातक / खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना (पहड़िया मण्डी) के दृष्टिगत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

VK Finance

प्रेस नोट संख्या – 39/2026, दिनांक – 26/10/2026

मुख्य एडवाइजरी –

1. प्रवेश व्यवस्था –

  • गाजीपुर/जौनपुर की तरफ से आने वाले जनप्रतिनिधि/कार्यकर्ता/मतगणना एजेंट – संदहा → रिंग रोड → आजमगढ़ अंडरपास → पुराना पुलिस चौकी से बाएं → भक्ति नगर कॉलोनी → IB ऑफिस के बगल से आवास विकास लेन नं-03 → निर्धारित पार्किंग → पहड़िया मंडी गेट संख्या-03 से प्रवेश
  • शहर अंदर से आने वाले – पांडेयपुर ओवरब्रिज → कालीमाता मंदिर से बाएं → आवास विकास लेन नं-03 → पार्किंग → गेट नं-03 से प्रवेश
  • ड्यूटी वाले अधिकारी/कर्मचारी और प्रेस/मीडिया के चार पहिया वाहन – गेट नं-01 से प्रवेश, CRPF तिराहा से पहले दाहिने पार्किंग, निकास गेट नं-02 से

2. डायवर्जन पॉइंट (विशेष परिस्थिति में) –
संदहा चौराहा, आशापुर चौराहा, पुराना RTO तिराहा, अशोका तिराहा, आजमगढ़ अंडरपास, कालीमाता मंदिर, पांडेयपुर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा से पहड़िया मंडी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को रिंग रोड, हवेलिया/चंदा चौराहा, सारनाथ, पंचकोशी, ताड़ीखाना, भोजूबीर, चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस की अपील – वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, अति आवश्यक होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।

हेल्पलाइन – ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 78398 56994, हेल्पलाइन: +91 73172 02020

खबर को शेयर करे

Leave a Comment